फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Unloading gunny bags at Kothi proved costly, licenses of two firms cancelled

Kaithal News: कोठी में बारदाना उतरवाना पड़ा भारी, दो फर्मों के लाइसेंस रद्द

Tue, 14 Apr 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 14 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Unloading gunny bags at Kothi proved costly, licenses of two firms cancelled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। गलत तरीके से बारदाना जारी करवा कर उसे अपनी कोठी में उतरवाना चीका के आढ़ती को महंगा पड़ गया। उपायुक्त कैथल अपराजिता के आदेश पर मार्केट कमेटी चीका ने संबंधित आढ़ती की दो फर्मों के लाइसेंस तीन दिनों के लिए रद्द कर दिए हैं।

चीका अनाज मंडी के एक आढ़ती ने दो दिन पहले खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर करीब 150 गांठ बारदाना जारी करवा लिया और उसे मंडी के बजाय अपनी निजी कोठी में उतरवा लिया। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो वायरल कर दिया। मार्केट कमेटी के सचिव सतबीर राविश ने पुलिस बल के साथ संबंधित कोठी पर दबिश दी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही आढ़ती गांठों को छिपा चुका था।
विज्ञापन


पूरा मामला उपायुक्त के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद आढ़ती की दोनों फर्मों- शीशपाल साहिल और गगन ट्रेडिंग कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जवाब संतोषजनक नहीं लगे, तो लाइसेंस तीन दिनों के लिए रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed