{"_id":"62717f378658647b6509bf50","slug":"uniform-torn-after-beating-up-police-personnel-case-on-two-kaithal-news-knl1069838163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों से मारपीट कर फाड़ी वर्दी, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों से मारपीट कर फाड़ी वर्दी, दो पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। वार्ड नंबर एक कलायत के सजूमा रोड पर पुलिस कर्मचारियों से मारपीट कर वर्दी फाड़ने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी पिता और बेटा हैं।
कलायत थाना में पुलिस को दी शिकायत में एचसी राजकुमार ने बताया कि दो मई को एक नंबर से सूचना मिली कि सजूमा रोड वार्ड नंबर एक में पिता व बेटा घर पर लड़ाई-झगड़ा कर रहे है। सूचना पर वह व उसके साथ कर्मचारी रणदीप व चालक अशोक कुमार सरकारी गाड़ी लेकर सजूमा रोड पर आरोपियों के घर पर पहुंच गए। वहां पर पवन व उसका पिता राजेंद्र आपस में मारपीट कर रहे थे। सभी कर्मचारियों की सहायता से दोनों को समझाने की कोशिश की।
पवन कुमार व राजेंद्र कुमार ने पुलिस कर्मचारी रणदीप को थप्पड़ मारा। उसने व अशोक ने बीच बचाव किया तो राजेंद्र ने उसकी गर्दन के पीछे थप्पड़ मारा और कर्मचारी रणदीप की वर्दी फाड़ दी। पवन कुमार व राजेंद्र अशोक के साथ भी मारपीट की। साथी कर्मचारियों की सहायता से आरोपियों को काबू करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। वहीं आरोपी ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का काम किया है। इसके साथ ही कर्मचारी की वर्दी फाड़ दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।