फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Unemployment has claimed the life of another youth from Kaithal: Randeep Surjewala

बेरोजगारी ने कैथल के एक और युवक की जान ले ली : रणदीप सुरजेवाला

Mon, 20 Apr 2026 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 20 Apr 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
Unemployment has claimed the life of another youth from Kaithal: Randeep Surjewala
कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल जिले के गांव बाकल निवासी 26 वर्षीय युवक सिमरनजीत सिंह की अमेरिका में दर्दनाक मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और इसे भाजपा सरकार की बेरोजगारी नीति का सीधा नतीजा बताया है।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि कैथल के गांव बाकल निवासी सिमरनजीत सिंह बेहतर भविष्य की तलाश में 50 लाख का भारी कर्ज लेकर डंकी रूट से अमेरिका गया था। वहां कैलिफोर्निया में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहा युवक सड़क किनारे अपने केमिकल लदे ट्रक के साथ खड़ा था। तभी पीछे से आए दूसरे वाहन की जोरदार टक्कर लगने से ट्रक में आग लग गई और युवक मौके पर ही जलकर मर गया। यह सिर्फ एक युवक की मौत नहीं है, बल्कि भाजपा सरकार के 12 सालों की नाकामी का शिकार है। हरियाणा के युवाओं के पास न नौकरियां बची हैं, न स्थानीय उद्योग, न स्किल डेवलपमेंट के सही अवसर। लाखों युवा मजबूर होकर कर्ज लेकर डंकी मार रहे हैं और विदेश में मौत का सामना कर रहे हैं। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दिवंगत युवक की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ईश्वर परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed