फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Undergraduate and postgraduate examinations started

स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाएं शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Undergraduate and postgraduate examinations started
कैथल। आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल में स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाएं वीरवार को आरंभ हो गईं। दोनों सत्रों में होने वाली परीक्षाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए नोडल सेंटर ने कार्य शुरू कर दिया है। नोडल सेंटर के को-ऑर्डिनेटर प्रो. श्रीओम ने बताया कि ये परीक्षाएं 10 अप्रैल तक जारी रहेंगी। सुबह के सत्र में 9.30 से 1.30 बजे तक एवं शाम के सत्र में 1.30 से 5.30 तक इनका समय रहेगा। अंतिम एक घंटा विद्यार्थियों को पेपर भेजने का होगा। इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं और उत्तर पुस्तिकाओं की पीडीएफ फाइल जमा करवाने के लिए गूगल फार्म दिए जा रहे हैं। अधिकतर विद्यार्थियों ने ऑनलाइन मोड को वरीयता दी है। वीरवार को सुबह के सत्र में स्नातकोत्तर राजनीति शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी एवं स्नातक में बीबीए, बीसीए प्रथम सेमेस्टर का पेपर हुआ। शाम के सत्र में बीए हिंदी, बीएससी एवं बी वोकेशनल के प्रश्नपत्र हुए। परीक्षा संबंधित प्रक्रियाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए डॉ. शिल्पी अग्रवाल, डॉ. रितु वालिया, प्रो. राजेश देसवाल ने विशेष भूमिका निभाई। कंप्यूटर संबंधी तकनीकी कार्य अमित गुप्ता एवं विशाल गोयल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed