फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ultimatum to fix the faults of buses

Kaithal News: बसों की खामियां दूर करने का अल्टीमेटम

Thu, 09 Jan 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 Jan 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum to fix the faults of buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या स्कूल में सड़क सुरक्षा के तहत बुधवार को आरटीए और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक की। इसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने निजी स्कूल संचालकों की आगामी 10 दिन में बसों की खामियां दूर करने का समय दिया है। नहीं तो चालान काटे जाएंगे।

गौरतलब है कि अमर उजाला की ओर से निजी स्कूलों में मिली बसों की खामियों को लेकर लगातार मुद्दा उठाया गया था। इसके बाद शिक्षा व आरटीए विभाग की संयुक्त टीम ने जिलेभर में की थी बसों की जांच की थी।
विज्ञापन


पिछले महीने ही शिक्षा व आरटीए विभाग की संयुक्त टीम ने जिलेभर में निजी स्कूलों की बसों की जांच की थी। इसके तहत संयुक्त टीम ने पूरे जिले में 600 से अधिक बसों की जांच की। इसमें से 200 से अधिक बसों में काफी कमियां मिली थी। इन कमियों के बीच ही डीसी ने विभाग को स्थिति सुधारने के आदेश जारी किए थे। इन आदेशों के बाद ही विभाग के अधिकारियों ने निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने की। करीब 10 दिन पहले ही डीसी प्रीति ने जिला सचिवालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली थी। इसमें भी डीसी ने निजी स्कूलों की सरपट दौड़ रही बसों पर चिंता जताई थी। इस पर डीसी ने आरटीए और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश देते हुए नियमों की अवहेलना करने वाली बसों को सड़कों से हटाने के आदेश जारी किए थे।


जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने बताया कि निजी स्कूल संचालकों के साथ की गई बैठक में निर्देश जारी किए गए हैं कि आगामी 10 दिनों तक बसों की खामियों को दूर कर लिया जाए। यदि खामियां दूर नहीं की गईं तो स्कूल बसों का भारी भरकम चालान तो नियमानुसार किया ही जाएगा। इसके साथ ही इन बसों को जब्त भी किया जाएगा।

इस मौके पर आरटीए विभाग से मेघराज, यातायात थाना के प्रभारी राजकुमार, शिक्षा विभाग से राकेश आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed