फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two youths died after being hit by a train; they had gone to the hospital to get their injuries treated before the accident.

Kaithal News: ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, हादसे से पहले चोट का इलाज कराने गए अस्पताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two youths died after being hit by a train; they had gone to the hospital to get their injuries treated before the accident.
विक्रम
कैथल। लघु सचिवालय के पास रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पहले ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसा अलसुबह करीब तीन बजे हुआ। हादसे में एक मृतक की पहचान गांव दुबल के करीब 30 वर्षीय विक्रम के रूप में हुई, जो कि मजदूरी का काम करता था जबकि दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि उनकी जेब से सरकारी अस्पताल की पर्ची मिली है, जिस पर राजपाल उम्र 35 वर्ष रेलवे स्टेशन कैथल लिखा हुआ है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किए गए। पुलिस आसपास के इलाकों और थानों में दूसरे युवक की तस्वीर भेजकर शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

रात को कराया था इलाज, नशे में थे

जांच के दौरान पुलिस को एक युवक की जेब से एक सरकारी अस्पताल की पर्ची मिली है। रिकॉर्ड के मुताबिक, हादसे से कुछ घंटे पहले यानी रात को करीब दो बजे ये दोनों सरकारी अस्पताल पहुंचे थे। वहां अज्ञात युवक ने अपने पैर में लगी चोट का इलाज करवाया था। अस्पताल के स्टाफ के अनुसार, दोनों युवक उस समय शराब के नशे में धुत थे। इलाज कराने के बाद वे अस्पताल से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
शराब के नशे में ट्रैक पर जाने की आशंका

प्रारंभिक जांच और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस की ओर से अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब के नशे में होने के कारण रेलवे ट्रैक की तरफ चले गए। नशा होने की वजह से शायद उन्हें आती हुई ट्रेन की आवाज या हॉर्न सुनाई नहीं दिया या वे समय रहते ट्रैक से हट नहीं पाए। ट्रेन की जोरदार टक्कर लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव देखे, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

जीआरपी पुलिस जांच में जुटी

जीआरपी से जांच अधिकारी सीमा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतक विक्रम के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। दूसरे युवक की पहचान के लिए उसकी जेब से मिली पर्ची के आधार पर अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि वे किसके साथ और किस वाहन से अस्पताल आए थे। हो सकता है कि दाेनों रिश्तेदार या दोस्त हों। हर पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed