Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dirty water accumulated near the walls of the subdivision building

Kaithal News: उपमंडल भवन की दीवारों के पास गंदे पानी का जमाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dirty water accumulated near the walls of the subdivision building
कलायत उप मंडल मुख्यालय भवन के पास जमा गंदा पानी। संवाद
कलायत। कलायत मेंं प्रशासन के जल जनित बीमारियों पर अंकुश लगाने के अभियान के बीच उपमंडल मुख्यालय भवन की दीवारों के पास गंदा पानी जमा है। एचपीवी टीकाकरण, जलजनित बीमारियों की रोकथाम एवं एनीमिया मुक्त अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उप मंडल मुख्यालय भवन में बैठकोंं का सिलसिला इन दिनों जारी है।
विज्ञापन

इसके बावजूद भवन के पास जल भराव की समस्या बनी हुई है। गंदे पानी के लगातार ठहराव से आसपास दुर्गंध और बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। परिणामरूवरूप स्थानीय स्तर पर इस समस्या का स्थायी समाधान जरूरी माना जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी इसी परिसर में बैठकर जनसमस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी निभाते हैं तो उनके कार्यालय के आसपास ही गंदे पानी की समस्या का बने रहना चिंता का विषय है।
विज्ञापन

एसडीएम अजय हुड्डा ने बताया कि गंदे पानी के जमाव का मामला उनके संज्ञान में आया है। संबंधित विभागों को समस्या निवारण के निर्देश दिए गए हैं। इसका समाधान सुनिश्चित रूप से होगा।

कलायत उप मंडल मुख्यालय भवन के पास जमा गंदा पानी। संवाद

कलायत उप मंडल मुख्यालय भवन के पास जमा गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed