{"_id":"6894febd6e144f30e40ea48b","slug":"two-workers-injured-in-car-bike-collision-kaithal-news-c-245-1-kht1002-135953-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कार-बाइक की टक्कर से दो मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कार-बाइक की टक्कर से दो मजदूर घायल
Fri, 08 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
20 पूंडरी। मारुति डिजायर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। पूंडरी-ढांड रोड पर महाराणा प्रताप पेट्रोल पंप के निकट कार और बाइक की टक्कर में दो प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब कुरुक्षेत्र की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मारुति डिजायर कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।
कार चालक कृष्ण ने बताया कि वह पूंडरी की ओर जा रहे थे, तभी पेट्रोल पंप के पास अचानक बाइक सामने आ गई और टक्कर हो गई। वहीं, घायल रजनीश (उम्र करीब 35 वर्ष) ने बताया कि वे अपने साथी रणबीर (उम्र करीब 42 वर्ष) के साथ पेट्रोल भरवाने जा रहे थे कि तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों प्रवासी मजदूर फरल के एक पोल्ट्री फार्म में कार्यरत हैं। हादसे में रणबीर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पोल्ट्री फार्म के मालिक अनूप सिंह ने बताया कि दोनों की हालत चिंताजनक है और अभी तक कार चालक या उसके किसी प्रतिनिधि ने हालचाल तक नहीं पूछा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।