{"_id":"679e70de7935e086c80fd0dc","slug":"two-wanted-criminals-caught-in-separate-cases-kaithal-news-c-18-1-knl1004-572488-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अलग-अलग मामलों में दो वांछित अपराधी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अलग-अलग मामलों में दो वांछित अपराधी काबू
Sun, 02 Feb 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पीओ पकड़ो स्टाफ ने अलग-अलग मामलों में दो वांछित अपराधी काबू किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई सतीश कुमार की टीम ने वर्ष 2018 दौरान के बाइक चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी मटौर निवासी गुरमीत को काबू कर लिया गया।
आरोपी सोनू पर 11 अक्तूबर 2018 को बस स्टैंड कैथल से एक बाइक चोरी करने का आरोप है। थाना सिविल लाइन में यह मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी को न्यायालय से जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 16 नवंबर 2024 को पीओ घोषित कर दिया था।
दूसरे मामले में एएसआई रणदेव सिंह ने जिला जींद के गांव मोहनगढ़ छापड़ा निवासी आरोपी माइकल को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी माइकल पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 24 मार्च 2021 को बुढ़ाखेड़ा के पास एक व्यक्ति से मोबाइल व नकदी छीनने का आरोप है। थाना सदर में दर्ज मामले में आरोपी माइकल को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया था, लेकिन जमानत लेने के बाद दोबारा हाजिर नहीं हुआ।
विज्ञापन
आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 22 अगस्त 2024 को पीओ घोषित कर दिया था। आरोपी किसी अन्य मामले में जींद जेल में बंद था, जिसे उक्त मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। संवाद