फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two trucks collided at Panchmukhi Chowk, shop damaged

पंचमुखी चौक पर दो ट्रक भिड़े, दुकान हुई क्षतिग्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two trucks collided at Panchmukhi Chowk, shop damaged
ढांड। पंचमुखी चौक ढांड पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि एक ट्रक पास ही मिठाई की दुकान के बाहर लगे शेड से टकराकर दुकान की सीढ़ियों में जा घुसा। गनीमत रही कि घटना रात के लगभग एक बजे की है। इससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

ट्रक चालक बिरजू सिंह ने बताया कि वह यमुनानगर से रेत भरकर राजस्थान के चुरू जा रहा था। रात लगभग एक बजे जब पंचमुखी चौक पर पहुंचा तो पिहोवा की ओर से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह ट्रक की सीट पर ही फंस गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चालक ने बताया कि उसकी टांगों में ज्यादा चोट आई है तथा ट्रक का भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बीकानेर स्वीट्स के मालिक बीरबल ने बताया कि रात के समय ट्रक की टक्कर से उनकी दुकान के बाहर काफी नुकसान हुआ है। दुकान के बाहर बना हुआ शेड पूरी तरह से टूट चुका है। दुकान के बाहर बनी सीढ़ियां भी टूट गई हैं। गनीमत यह रही कि रात के समय उस वक्त दुकान के बाहर कोई नही था क्योंकि दीपावली के सीजन के चलते रात के समय बाहर सामान रखा रहता था। जिसकी रखवाली के लिए रात भी हम दुकान के सो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed