फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two trucks collide in dense fog, truck driver dies

Kaithal News: घनी धुंध में दो ट्रक भिड़े, ट्रक चालक की मौत

Thu, 14 Nov 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 14 Nov 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two trucks collide in dense fog, truck driver dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। घनी धुंध के चलते गांव पाडला में दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में करीब 33 वर्षीय एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का चालक अपने ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। इस दुर्घटना में दोनों ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। हादसे में मृतक की पहचान गांव कंडियाल, जिला संगरूर पंजाब निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जो अपने ट्रक में यमुनानगर से रेत भरकर पंजाब जा रहा था। जैसे ही वह पाडला गांव के पास पहुंचा तो हादसा हो गया।

घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के दोस्त प्रमोद शर्मा की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रमोद शर्मा ने बताया कि 12 नवंबर को रात के समय वह अपने ट्रक में सफीदों से धान लादकर पातडां के लिए चला था। जब वह खनौरी-पातडां रोड पर गांव पाडला के पास पहुंचा तो धुंध ज्यादा होने के कारण उसने अपना ट्रक एक ढाबे पर पाडला में रोक लिया। उसका दोस्त धर्मेंद्र भी उसे ढाबे पर मिल गया।
विज्ञापन


जब 13 नवंबर को सुबह वे अपने ट्रक लेकर खनौरी के लिए चले व गांव पाडला में पावर हाउस से थोड़ा आगे पहुंचे तो गांव संगतपुरा की तरफ से आ रहे एक अज्ञात ट्रक चालक ने अपने ट्रक को तेजगति व लापरवाही से चलाकर धर्मेंद्र के ट्रक को टक्कर मार दी। आरोपी चालक मौके से भाग गया। उसने ट्रक के कैबिन में देखा तो धर्मेंद्र मृत अवस्था में ट्रक में दबा हुआ था। वह अन्य लोगों व पुलिस की सहायता से उसको अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने भी उसके मृत होने की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।


प्रमोद ने बताया कि धर्मेंद्र के परिवार में इसके माता-पिता के अलावा पत्नी व दो बच्चे भी है। उसकी 11 वर्षीय लड़की और आठ साल का लड़का है। माता-पिता बुजुर्ग हैं, इसलिए धर्मेंद्र ही अपने परिवार में कमाने वाला था। घटना की सूचना मिलने पर कोहराम मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed