{"_id":"6448121ad4a153577f09fb98","slug":"two-students-died-in-a-road-accident-fellow-injured-kaithal-news-c-18-1-102488-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत, साथी घायल
Tue, 25 Apr 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गांव कवारतन-मलिकपुर मार्ग पर मंगलवार सायं खड़ी ट्राली से टक्कर से बाइक सवार तीन किशोरों में से दो कमौत हो गई। एक को पीजीआई रेफर किया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर व जिला अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला अस्पताल में पहुंचे गांव मलिकपुर निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उसे पता चला कि उसके चचेरे भाई रोहित (18)की हादसे में मौत हो गई है। वह यहां पहुंचा तो पता चला कि उसके साथ-साथ गांव वासी अमित (17) की भी मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार 17 साल के योगेश की हालत गंभीर है। उसे उजाला सिगनस अस्पताल में दाखिल करवाया है। अस्पताल में पहुंचे गांव वासी राजेश ने बताया कि वह भी घटनास्थल के पास से जा रहा था। उसने देखा कि युवकों को चोटें आई हैं।
उसने स्वयं ही तीनों को चोट लगी होने के कारण एंबुलेंस में डाला और अस्पताल तक पहुंचाया। बाद में जब बाइक की आरसी की जांच की तो पता चला कि ये तो उसके चाचा के लड़के हैं। उसने बताया कि रोहित ने 12वीं की परीक्षा दी है। अमित व योगेश ने दसवीं की परीक्षा दी है। तीनों सीवन स्कूल में पढ़ते थे। मृतक रोहित के पिता ईश्वर ने बताया कि वे कैथल में दिहाड़ी पर गए थे। उन्हें तो किसी ने हादसे के बारे में सूचना दी। इस पर वह यहां पहुंचा है।
विज्ञापन
किताब लेने गए थे, सपने बिखर गए
अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चे कवारतन से किताब लेने गए थे। वे उन्हें पढ़ भी नहीं पाए। अभी तीनों का परिणाम भी नहीं आया कि दो भगवान को प्यारे हो गए। जो किताब लेने गए थे, वे घटनास्थल पर बिखरी पड़ी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर ट्राली खड़ी थी। इस खड़ी ट्राली में पीछे से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।