{"_id":"68ae0ca9e76c2f634f07b5b2","slug":"two-storey-house-collapsed-due-to-rain-and-lightning-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136877-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बारिश और बिजली से गिरा दो मंजिला मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बारिश और बिजली से गिरा दो मंजिला मकान
Wed, 27 Aug 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
गुहला चीका: गांव बलबेहड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से ढहा मकान का दृश्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। मंगलवार शाम करीब चार बजे तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से बलबेहड़ा गांव निवासी मियां राम का दो मंजिला कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य बाहर बैठक में बैठे थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए।
परिवार के मुखिया मियां राम ने बताया कि जोरदार गर्जना के साथ बिजली गिरी और कुछ ही पलों बाद पूरा मकान जमींदोज हो गया। घर का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। वहीं नीचे बंधे पशु भी मलबे में फंस गए, जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे में मकान की छत और दीवारें पूरी तरह टूट गईं। अनुमानित तौर पर परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे दोबारा घर बना सकें। हादसे के बाद से परिवार सदमे में है।