{"_id":"661c6eea4d59101dbc0daa46","slug":"two-school-buses-did-not-meet-security-quorum-impounded-kaithal-news-c-245-1-kht1002-114348-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दो स्कूल बसों का सुरक्षा व्यवस्था का कोरम नहीं पूरा, किया इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दो स्कूल बसों का सुरक्षा व्यवस्था का कोरम नहीं पूरा, किया इंपाउंड
विज्ञापन
जिले के सभी स्कूल बसों की होगी जांच, अब तक 13 बसों को किया जा चुका है इंपाउंड
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महेंद्रगढ़ में स्कूल बस हादसा होने के बाद भी निजी स्कूल संचालक बसों में सुरक्षा व्यवस्था के कोरम पूरा नहीं कर रहे। रविवार को आरटीए विभाग के कर्मचारियों ने आरकेएसडी स्कूल सहित कई अन्य स्कूल की बसों की फिटनेस जांची। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का कोरम पूरा नहीं होने पर दो बसों को इंपाउंड किया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने कलायत में जाकर स्कूल बसों की जांच की।
जानकारी के अनुसार स्कूल बसों की फिटनेस जांच के दौरान रविवार को सभी बसों में कुछ न कुछ खामियां जरूर मिली। हुड्डा सेक्टर 18 में सीसीटीवी कैमरे लगवाने आई बसों की आरटीए विभाग को सूचना मिली। आरटीओ विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो 10 स्कूलों की बसों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने सहित अन्य मरम्मत करवाई जा रही थी। आरटीए सचिव शिशपाल सहित अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच बसों की जांच की। इसके साथ ही सभी स्कूल संचालक भी पहुंचे। जांच के दौरान फायर एक्सक्यूसनर, सीसीटीवी कैमरे, प्रेशर हॉर्न सहित अन्य कोरम पूरा न करने वाली दो बसों को इंपाउंड किया गया। इसके साथ ही कई बसों के चालान काटे गए। स्कूल संचालक व कर्मचारियों के बीच बस का कंपाउंड न करने को लेकर काफी देर तक बहस भी हुई। लेकिन जांच टीम के कर्मचारियों ने दो बसों को इंपाउंड कर यातायात पुलिस कर्मचारियों के सहयोग से उनको आरटीओ विभाग में पहुंचाया। दोपहर बाद जांच टीम ने कलायत में जाकर स्कूल बसों की फिटनेस जांची।
गौरतलब है कि बीते दिनों महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस के साथ हुए हादसे के बाद आरटीए विभाग बसों की फिटनेस जांच रहे हैं। इससे पहले कभी कभार ही स्कूल बसों की चेकिंग होती थी। यदि रूटीन में यह जांच होते रहे तो स्कूल बसों के साथ होने वाले हादसों से बचा जा सकता है और मासूमों की जान बच सकती है, लेकिन जब कोई बड़ा हादसा होता है, तभी विभाग जागता है। अब तक विभाग ने कोरम पूरा न करने वाली विभिन्न स्कूलों की 13 बसों को इंपाउंड किया है। इसके अलावा कई स्कूल संचालकों को खामियां दूर करने का समय दिया है।
विज्ञापन
-जब तक जिले के सभी निजी स्कूल बसों की जांच पूरी नहीं होती, तब तक जांच जारी रहेगी। प्रत्येक स्कूल की बस के सभी कोरम को जांचा जा रहा है। रविवार को दो स्कूल बसों का इंपाउंड किया है। अब तक कुल 13 बसों को इंपाउंड किया जा चुका है। जल्द की स्कूलों को नोटिस जारी किया जाएगा।-शिशपाल, आरटीए असिस्टेंट सचिव।