{"_id":"696e92742b34d6ee760b543e","slug":"two-roads-will-be-improved-from-guhla-to-bhatian-punjab-border-kaithal-news-c-245-1-kht1002-143873-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुहला से भाटियां-पंजाब बार्डर तक सुधरेगी दो सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुहला से भाटियां-पंजाब बार्डर तक सुधरेगी दो सड़कें
Tue, 20 Jan 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। गुहला के गांव भाटियां में वर्षों से बदहाल पड़ी सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए काम का शिलान्यास पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने किया। बाढ़ प्रभावित इस क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे थे।
पूर्व विधायक बाजीगर ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से लगातार समन्वय किया और सड़कों के निर्माण को मंजूरी दिलवाई। उन्होंने बताया कि भाटियां से पंजाब बार्डर तक लगभग 2.50 किलोमीटर लंबी सड़क की विशेष मरम्मत पर लगभग 1 करोड़ 4 लाख 30 हजार रुपये खर्च होंगे। वहीं, गुहला से भाटियां तक 6.50 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत पर करीब 2 करोड़ 75 लाख 33 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
बाजीगर ने कहा कि इन सड़कों के बनने के बाद क्षेत्रवासियों का आवागमन आसान होगा। उन्होंने यह भी बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़क निर्माण सामान्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक मजबूत और टिकाऊ होना चाहिए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि वर्षों बाद किसी जनप्रतिनिधि ने बाढ़ और मानसून से जुड़ी उनकी वास्तविक समस्याओं को समझा है। इस अवसर पर हरियाणा गुरुद्वारा सिख प्रबंधक कमेटी के सदस्य मेजर सिंह, जगतार माजरी, सरपंच प्रतिनिधि कर्मजीत सिंह, हरजोत वड़ैच, पिंदा वड़ैच, हिमांशु शर्मा, अंग्रेज सिंह आदि उपस्थित रहे।