फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two people lost their lives in accidents

Kaithal News: हादसों में दो लोगों की गई जान

Thu, 20 Nov 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two people lost their lives in accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पाई-पूंडरी रोड पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार सेरधा निवासी संजय (31) की मौत हो गई। उधर, रामथली गांव में कार की चपेट में आने से गांव रामथली निवासी तरसेम (50) की मौत हो गई।

सेरधा निवासी संजय सेरधा से पिहोवा जा रहा था। पाई गांव के नजदीक पहुंचते ही स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में संजय घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


परिजन घायल संजय को नागरिक अस्पताल कैथल लेकर पहुंचे, जहां से उसे हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

परिजनों के बयान पर स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ पूंडरी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

मृतक के चचेरे भाई धर्मवीर ने बताया कि संजय पिहोवा की एक प्राइवेट कंपनी में सहायक के तौर पर काम करता था। धर्मवीर ने कहा कि संजय परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके माता–पिता बुजुर्ग हैं। दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन की शादी अभी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय की खुद की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और उसका आठ माह का बेटा है। पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उधर, एक अन्य हादसे में रामथली में कार की चपेट में आने से रामथली निवासी तरसेम की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गुहला पुलिस को दी शिकायत में रामथली निवासी हरमेल ने बताया कि 15 नवंबर को शाम के 10 बजकर 48 मिनट पर उसका पिता तरसेम गांव से जा रहा था तो रजत ने अपनी कार को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उसे टक्कर मार दी।


हादसे में बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसके बाद दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। थाना प्रभारी रेखा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed