फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two people including Tehsildar's driver beat the child

Kaithal News: तहसीलदार के चालक समेत दो ने बच्चे को पीटा

Sun, 02 Feb 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 02 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two people including Tehsildar's driver beat the child
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। बलबेहड़ा गांव में बच्चों से एक प्राइवेट स्कूल बस का शीशा टूटने पर दो व्यक्ति ने एक बच्चे को बुरी तरह से पीट डाला और गली में घसीटते हुए उसके घर तक लेकर गए। महिलाओं ने बड़ी मुश्किल से उसे छुड़वाया। घटना 27 जनवरी की है और परिजन आरोपियों पर कार्रवाई के लिए भटक रहे हैं।

बलबेहड़ा वासी लाभ सिंह ने गत 27 जनवरी को चीका थाना में एक लिखित शिकायत देकर बताया था कि उनका लड़का हरमन (15) तीन अन्य बच्चों के साथ मंदिर से आरती करके घर लौट रहा था। वे लोई ओढ़े थे। उसे संभालते समय वह बस के शीशे में फंस गई और उसे खींचने में प्राइवेट स्कूल बस का साइड का शीशा टूट गया था। लाभ सिंह ने शिकायत बताया कि उन्हीं के गांव का युवक विक्की जो तहसीलदार गुहला की गाड़ी पर ड्राइवर है और बस ड्राइवर कुशल ने नाराज होकर बच्चे को जमकर पीट दिया। इस मारपीट का घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है। लाभ सिंह ने बताया कि जब वह गांव के कुछ लोगों के साथ आरोपियों के पास गया तो दोनों ने गलती मानने की बजाय कहा कि तुम्हें जो करना है कर लो। पुलिस से शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


गांव बलबेहड़ा में बच्चे की पिटाई का मामला अभी तक जानकारी में नहीं आया है। इस संबंध में संबंधित जांच अधिकारी से पूरे मामले की जानकारी ले उचित कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे। पीडि़त बच्चे व उसके परिवार को पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा। -कुलदीप सिंह, डीएसपी गुहला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed