फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two people, including a woman, were injured in the attack.

Kaithal News: हमले में महिला सहित दो लोग घायल

Fri, 13 Feb 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a woman, were injured in the attack.
कैथल। जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पहले मामले में गांव दुब्बल निवासी प्रदीप ने शिकायत दी कि 9 फरवरी को गांव के ही अमन और अनिल ने अपने सात-आठ साथियों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोका और गंडासी से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। दूसरे मामले में खड़क पांडवा निवासी नरेश देवी ने शिकायत में बताया कि 11 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही शेखू और राजेश ने अपने करीब 12 साथियों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोका और गंडासी व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

युवती और महिला लापता, प्राथमिकी दर्ज
कैथल। जिले में अलग-अलग स्थानों से एक युवती और एक महिला के लापता होने के मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीवन निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी कि 11 फरवरी को बेटी कैथल स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। जांच के दौरान पता चला कि अजय नामक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। दूसरे मामले में एक व्यक्ति ने थाना कलायत में शिकायत दी कि 6 फरवरी को दोपहर करीब दो बजे उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed