{"_id":"61c3793959521713c554520e","slug":"two-people-including-a-student-died-in-road-accidents-kaithal-news-knl936284123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में छात्र समेत दो लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में छात्र समेत दो लोगों की गई जान
विज्ञापन
Two people including a student died in road accidents
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल/सीवन। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छठीं के छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। सीवन में फिरोजपुर रोड पर स्कूल बस की चपेट में आकर साइकिल चला रहे छात्र की जान चली गई, जबकि कैथल क्षेत्र में टीक गांव के समीप बैरिकेडिंग से टकराकर कार सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सीवन निवासी 13 वर्षीय ललित साइकिल से फिरोजपुर रोड से अपने घर सीवन की ओर आ रहा था। इसी दौरान फिरोजपुर रोड पर एक निजी स्कूल की बस की चपेट में आ गया। दर्दनाक हादसे में मौके पर ही छात्र की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। किशोर के शव को जिला अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने मृतक के चाचा विमल कुमार की शिकायत पर बस चालक सीवन निवासी रमेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ राजफूल ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बच्चे के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
ललित सीवन के सरकारी स्कूल में छठी का छात्र था। उसके पिता प्रीतम दिव्यांग हैं और मजदूरी करके घर का गुजारा करते हैं। ललित का एक छोटा भाई है। उसके बड़े भाई की भी कुछ समय पहले मौत हो गई थी। माता मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती है। परिजनों ने बताया कि ललित को साइकिल चलाने का शौक था। स्कूल की छुट्टी के बाद वह साइकिल पर घूमने के लिए जाता था। किशोर की मौत के बाद घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
उधर गांव टीक के पास हुई घटना में एक कार बैरिकेडिंग से टकरा गई। इसमें युवक की मौत हो गई। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के साले सुनील ने बताया कि नरवाना निवासी उसका जीजा रोहताश कुरुक्षेत्र से दवा लेकर नरवाना आ रहा था। मंगलवार की रात सात से आठ बजे के बीच टीक गांव के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी सामने लगाए गए बैरिकेड्स से भिड़ गई। चोटें लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।