फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two people arrested from a medical store, 820 banned pills recovered

Kaithal News: मेडिकल स्टोर से दो लोग गिरफ्तार, 820 प्रतिबंधित गोलियां हुईं बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two people arrested from a medical store, 820 banned pills recovered
छापामार कार्रवाई के दौरान मौजूद टीम के सदस्य। संवाद
कैथल। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 820 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और 6.60 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाइयों की बरामदगी के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ मौजूद रही।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि नशे की चपेट से बचाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एसआई बलराज सिंह की टीम को शाम के समय सूचना मिली। इसके बाद ड्रग कंट्रोल ऑफिसर चेतन वर्मा, डॉ. सचिन मांडले, डॉ. अजय कुमार और डॉ. हमिता की टीम के साथ जनकपुरी कॉलोनी स्थित भारत बायोकॉम मेडिकल स्टोर पर दबिश दी गई।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर पर जनकपुरी निवासी राजबीर सिंह और गांव जाखौली निवासी सुखदेव सिंह मिले। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से अल्प्राजोलम की 460 और क्लोर्डियाजेपॉक्साइड ट्राइफ्लुओपेराजिन की 360 गोलियां बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान आरोपी इन दवाओं से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर सके। ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने इन दवाओं को प्रतिबंधित श्रेणी का बताया। इसके बाद थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि जनकपुरी कॉलोनी में एक मेडिकल स्टोर पर टीम को गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली एमटीपी किट बेचे जाने की सूचना मिली थी। हालांकि जांच में नहीं मिली। टीम ने दुकान में रखे रिकॉर्ड को भी जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम चीका क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चीका निवासी विशाल कुमार क्षेत्र में हेरोइन की तस्करी करता है और वह पेहोवा-चीका रोड पर नशीला पदार्थ लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेडिंग पार्टी गठित कर मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया।

नायब तहसीलदार बलराज की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की पॉलिथीन में 6.60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

छापामार कार्रवाई के दौरान मौजूद टीम के सदस्य। संवाद

छापामार कार्रवाई के दौरान मौजूद टीम के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed