फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two parties clashed over an electric wire dispute, injuring five members of the same family.

Kaithal News: बिजली तार के विवाद में दो पक्ष भिड़े, एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल

Wed, 06 May 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 06 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over an electric wire dispute, injuring five members of the same family.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गुरुकुल गोरी गांव में बिजली तार के भुगतान को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े में एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने शिकायत पर प्राथिमकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चीका थाना पुलिस को दी शिकायत में अमन ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। करीब छह से सात महीने पहले उनके पड़ोसी सतबीर उर्फ बीरा राम ने उनसे बिजली की तार ली थी, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया। इसी कारण उन्होंने कुछ समय पहले अपना तार वापस हटा लिया। आरोप है कि इसी बात पर पड़ोसी रंजिश रखने लगे थे।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले उसकी माता गुड्डा देवी बकाया राशि मांगने गई थीं, लेकिन आरोपी पक्ष ने पैसे देने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। अमन ने बताया कि चार मई की शाम करीब साढ़े आठ बजे जब वह काम से घर लौटा और घर में प्रवेश कर रहा था, तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सतबीर ने डंडे से हमला किया, जबकि सुमित और अमित ने लोहे के औजारों से मारपीट की। वहीं, ज्ञानो देवी ने ईंटें मारकर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर जब उसके पिता, माता और भाई उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। बाद में पड़ोसियों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसकी पत्नी को भी ईंट मारकर घायल कर दिया गया।


पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed