फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two new buses found at Kaithal Depot, number increased to 118

Kaithal News: कैथल डिपो में दो नई बसें मिली , 118 हुई संख्या

Wed, 01 Mar 2023 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 01 Mar 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
Two new buses found at Kaithal Depot, number increased to 118
कैथल। कैथल डिपो में मंगलवार को दो नई बसों की सौगात मिली। डिपो में दोपहर बाद दो नई बसें आई। इसके बाद अब कैथल डिपो में रोडवेज की बसों की संख्या बढ़कर 118 हो चुकी हैं। इसमें से कुल 23 बसें किलोमीटर स्कीम की है। वहीं, इन दो बसों के आने के बावजूद अभी रोडवेज बेड़े के लिए 23 बसों की ओर जरूरत है।
विज्ञापन

इन बसों के आने के बाद ही रोडवेज का बेड़ा पूरा हो जाएगा। वहीं, मार्च महीने में दस और बसें आनी हैं। बसों की संख्या बढऩे से कैथल जिले के यात्रियों को राहत मिल रही है। इससे रूट पर बसों की कमी की परेशानी भी कम हो रही है। बसे आने के बाद रोडवेज विभाग भी सभी रूट लगातार बहाल कर रहा है।
विज्ञापन

अभी तक हरिद्वार और जयपुर रूट बहाल किया-
कैथल डिपो के रोडवेज बेड़े में बसों के शामिल होने के बाद धीरे-धीने लंबे रूट बहाल किए जा रहे हैं। विभाग ने नई बसें आने के बाद जहां दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए रात्रि सेवा शुरू की है। वहीं, हरिद्वार और जयपुर का रूट बहाल कर दिया है। करीब 15 दिन पहले ही हरिद्वार के रूट पर बस सेवा शुरू की गई थी। अब जयपुर जाने वाली बस सेवा को शुरू किया गया है। जयपुर के लिए बस सेवा का शुभारंभ बुधवार सुबह साढ़े सात बजे किया जाएगा। जो वाया दिल्ली होकर शाम के समय जयपुर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डा के ड्यूटी प्रभारी निरंजन सिंह ने बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद दो बस आई। इन बसों के शामिल होने के बाद रोडवेज बेड़े में कुल 118 बसें हो गई है। अब यात्रियों की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed