{"_id":"61589cba8ebc3e487105602d","slug":"two-more-dengue-patients-found-kaithal-news-knl85222027","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के दो और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के दो और मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू लगातार पांव पसार रहा है। हर दिन डेंगू के मरीज अलग-अलग स्थानों पर सामने आ रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीमारी से बचाव को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है, लेकिन फिर भी नए केस मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है।
शनिवार को जिले में डेंगू के दो मरीज पाए गए। जिले में अब तक बीमारी से ग्रस्त 35 मरीज पाए जा चुके हैं, जिनमें से काफी ठीक भी हो चुके हैं। शनिवार को रंगमहल मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति और लखनऊ मोहल्ला निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति को डेंगू की पुष्टि हुई। दोनों को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि डेंगू के मुख्य लक्षण बुखार आना और सिरदर्द हैं। अगर दवाइयां लेने के बावजूद बुखार न उतरे और सिरदर्द ज्यादा है तो डेंगू की जांच करवानी चाहिए। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि अपने आसपास में पानी लंबे समय तक जमा न होने दें। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। इसलिए अपने आसपास सफाई का ध्यान रखें। कपड़ों से शरीर को पूरी तरह ढककर रखें। मच्छरों से बचाव के लिए क्रीम, मच्छरदानी आदि का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव के प्रयास लगातार जारी है। अभी तक बीमारी के कारण किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक भी कर रहा है। लारवा और लक्षणों की जांच के लिए अब तक 51488 घरों में सर्वे हो चुका है। इसमें ढाई लाख से ज्यादा आबादी आती है। उन्होंने जिला वासियों से विभाग का सहयोग करने व स्वस्थ रहने की अपील की है।