फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Complaints received regarding illegal encroachment on the pond and failure to receive benefits from the housing scheme.

Kaithal News: तालाब पर अवैध कब्जे, आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की आईं शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Complaints received regarding illegal encroachment on the pond and failure to receive benefits from the housing scheme.
कैथल। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त अपराजिता ने लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में तालाब पर अवैध कब्जे, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने और कई महीनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न शिकायतें पहुंचीं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव मूंदड़ी निवासी भाग सिंह ने गांव के तालाब पर अवैध कब्जे और प्रदूषण की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि तालाब की स्थिति खराब है और इस पर अवैध कब्जे भी किए गए हैं। उन्होंने तालाब की पैमाइश और निशानदेही करवाकर अवैध कब्जे हटाने और सफाई करवाने की मांग की। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव धर्मपुरा निवासी राजो ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उनका मकान जर्जर स्थिति में है। मकान की टीन की छत से बारिश के दौरान पानी टपकता है। परिवार में चार बेटियां हैं और उनका परिवार बीपीएल श्रेणी से संबंधित है। उन्होंने पात्रता के अनुसार आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


इसी प्रकार कैथल के वार्ड नंबर 13 स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी की गली नंबर तीन निवासी राजबाला शर्मा ने तीन-चार महीने से पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत दी। उन्होंने बताया कि पहले उनके घर में सीवरेज का गंदा पानी आ रहा था। समस्या को ठीक करने के दौरान पेयजल कनेक्शन काट दिया गया लेकिन इसके बाद पानी की आपूर्ति दोबारा बहाल नहीं हुई। उन्होंने पेयजल आपूर्ति जल्द शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी अपराजिता ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का संज्ञान लेकर उनका प्रभावी और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर एडीसी सुशील कुमार और जिला परिषद के सीईओ गुलजार मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed