फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hotel raided; five people, including three young women, apprehended.

Kaithal News: होटल पर छापा, तीन युवतियां समेत पांच पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hotel raided; five people, including three young women, apprehended.
थाने में युवितयों को लेकर जाती पुलिस टीम। संवाद
कैथल। करनाल रोड पर सोमवार दोपहर बाद डिफेंस कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते पर बने कृष्णा होटल एंड रेस्टोरेंट में सिविल लाइन थाना पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने तीन युवतियों, एक युवक और होटल मैनेजर को पकड़ा।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने के समय होटल के गेट का शटर आधा बंद था। टीम ने अंदर जाकर कमरों की जांच की। इस दौरान तीन युवतियां अलग-अलग छोटे कमरों में छिपी मिलीं। पुलिस ने उनके कपड़ों के बैग भी कब्जे में लिए।
विज्ञापन

डीएसपी रोहताश कुमार के अनुसार होटल में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सिविल लाइन थाना प्रभारी गीता रानी ने टीम गठित कर होटल में छापा मारा। टीम ने सबसे पहले काउंटर पर मौजूद मैनेजर से पूछताछ की। इसके बाद कमरों की तलाशी ली गई। इस दौरान तीन युवतियां और एक युवक मिला। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर और करनाल से लाई गई थीं युवतियां
पुलिस ने तीनों युवतियों से होटल में आने के बारे में पूछताछ की। पुलिस अधिकारी के मुताबिक युवतियों ने बताया कि वे पंजाब के अमृतसर और हरियाणा के करनाल से आई थीं। होटल में उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा था। ग्राहकों को उनके पास भेजा जाता था। इसके बाद पुलिस ने होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया।
कमीशन काटकर लड़कियों को भुगतान करता था मैनेजर
पुलिस जांच के अनुसार होटल में आने वाले प्रत्येक ग्राहक से 1200 रुपये लिए जाते थे। मैनेजर इसमें से अपना कमीशन काटकर बाकी रकम युवतियों को देता था। पुलिस ने होटल का कस्टमर रजिस्टर भी कब्जे में लिया है। अब रजिस्टर में दर्ज नाम और अन्य जानकारी के आधार पर पिछले दिनों होटल में आने वाले ग्राहकों की जानकारी जुटाई जा रही है।
आधा शटर डालकर चल रहा था होटल
कार्रवाई के समय होटल का गेट आधा बंद था। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में कई युवतियां आई हुई हैं और वहां देह व्यापार चल रहा है। इसी सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

दो साल पहले शुरू किया था होटल
पूछताछ में मैनेजर ने पुलिस को बताया कि होटल करीब दो साल पहले शुरू किया गया था। पुलिस पकड़े गए युवक और तीनों युवतियों और मैनेजर से पूछताछ कर रही है।
इस मामले में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - डीएसपी रोहताश

थाने में युवितयों को लेकर जाती पुलिस टीम। संवाद

थाने में युवितयों को लेकर जाती पुलिस टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed