फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Models and projects based on science, the environment, innovation, and scientific thinking were presented.

Kaithal News: विज्ञान, पर्यावरण, नवाचार और वैज्ञानिक सोच पर आधारित मॉडल व प्रोजेक्ट किए प्रस्तुत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Models and projects based on science, the environment, innovation, and scientific thinking were presented.
विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते अ​धिकारी। विज्ञ​प्ति
पूंडरी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी, पूंडरी ने किया। इसमें खंड के 70 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर विज्ञान, पर्यावरण, नवाचार और वैज्ञानिक सोच पर आधारित मॉडल व प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से विभिन्न विषयों को सरल तरीके से समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में बच्चों की रचनात्मकता, जिज्ञासा और समस्या समाधान की क्षमता देखने को मिली। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल के बारे में निर्णायक मंडल के सामने जानकारी भी दी। प्रोजेक्ट का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य अजय शर्मा, अश्वनी सैनी, रितु कुमारी और सुधीर कुमार ने निर्धारित मापदंडों के आधार पर किया। नोडल अधिकारी कुशल शर्मा ने प्रदर्शनी के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी संभाली। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्म सिंह ने आयोजन में सहयोग और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिपिक अनिल शर्मा की ओर से विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना रहा। प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह नजर आया।

विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते अधिकारी। विज्ञप्ति

विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते अधिकारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed