फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal players won six medals at the state Wushu competition.

Kaithal News: कैथल के खिलाड़ियों ने राज्य वुशू प्रतियोगिता में जीते छह पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kaithal players won six medals at the state Wushu competition.
विजेता ​खिलाड़ी खेल विभाग के कोच व स्टाफ के साथ। कोच
कैथल। नरवाना में आयोजित चौथी हरियाणा राज्य सब-जूनियर वुशू प्रतियोगिता में कैथल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक अपने नाम किए। इनमें चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 3 अक्तूबर तक पैरामाउंट इंटरनेशनल स्कूल नरवाना में किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कैथल की ओर से अंबाला रोड स्थित वुशु प्रशिक्षण केंद्र के 10 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। तालू भाग के ननक्वान और ननगुन इवेंट में पुनीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। हिमांशी ने ताइची क्वान इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं काशवी भूषण ने चनक्वान इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गव्या ने चनक्वान इवेंट में रजत पदक हासिल किया। माहिका शर्मा ने सांडा के 45 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। टीम में शामिल ईशानी, वंश, जतिन, वाशु और सक्षम ने भी अपने-अपने वर्ग में सराहनीय प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला वुशू प्रशिक्षिका रीता रानी ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में आत्मविश्वास के साथ मुकाबले किए। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी ने प्रशिक्षिका और खिलाड़ियों को बधाई दी। सीनियर बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह, कुश्ती कोच विजय चौहान, हॉकी कोच सुरेंद्र प्रताप और अभिभावकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed