फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two Kabbadi Player died in accident at kaithal

कैथल: चलती कार का टायर फटने से कबड्डी के दो राष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौत, दो गंभीर 

Fri, 04 Feb 2022 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 11:24 AM IST
सार

पांच स्विफ्ट सवार कैथल से किठाना की ओर जा रहे थे। दो घायलों का पीजीआई में उपचार चल रहा है। साथी फौजी को भी चोटें आई हैं। देवबन के पास हादसा हुआ।

विज्ञापन
Two Kabbadi Player died in accident at kaithal
हादसे में मारे गए युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल के गांव देवबन के पास गुरुवार की रात गाड़ी का टायर फटने से स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य जख्मी हो गए। हालत गंभीर होने पर दो को पीजीआई रेफर किया गया है। ये दोनों भी कबड्डी खिलाड़ी हैं, जबकि एक अन्य को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।  

विज्ञापन

 

घटनाक्रम के अनुसार वीरवार को किठाना निवासी फौजी मनोज अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में कैथल सेना कैंटीन में सामान लेने आया था। शाम को वापस जाते समय उसने अपने दोस्त किठाना निवासी गुरमीत, वीरेंद्र, रोहताश और गांव गुलियाना निवासी कर्मजीत को भी बुला लिया। पांचों कार में सवार होकर कैथल से किठाना की ओर चल पड़े।

विज्ञापन

 

इसी दौरान जींद रोड पर देवबन नहर के नजदीक कार का पिछला टायर फट गया। कार स्पीड में होने के कारण अनियंत्रित हो गई। मनोज ने हैंड ब्रेक लगाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार पिछले हिस्से से घूम गई और सफेदे के पेड़ से जा टकराई। हादसे में पिछली सीट पर बैठे 25 वर्षीय कर्मजीत और गुरमीत की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं 30 वर्षीय वीरेंद्र और 28 वर्षीय रोहताश को गंभीर चोट लगी है, जबकि मनोज को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मनोज ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां कर्मजीत और गुरमीत को मृत घोषित कर दिया गया।

 

वहीं ज्यादा चोटें लगने के कारण वीरेंद्र और रोहताश को पीजीआइ रेफर कर दिया गया, जबकि मनोज को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। विदित हो कि मृतक दोनों युवक कबड्डी के नेशनल खिलाड़ी थे। वहीं घायल वीरेंद्र और रोहताश भी कबड्डी खिलाड़ी हैं।  


जानकारी के अनुसार गांव गुलियाणा निवासी कर्मजीत और किठाना निवासी गुरमीत अपने दोस्तों किठाना के वीरेंद्र, मनोज व रोहताश के साथ कार में गुरुवार की रात को अपने-अपने गांवों की ओर जा रहे थे। देवबन गांव के निकट अचानक उनकी कार का टायर फट गया। टायर फटने पर कार सड़क से उछल कर सफेदे के पेड़ से जा टकराई।

 

हादसे में कर्मजीत व गुरमीत की मौत हो गई। लोगों ने देर रात सभी को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से वीरेंद्र व रोहताश को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसे के कारण परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दो नौजवान युवकों की मौत से हर कोई स्तब्ध व शोक संतप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed