फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two including woman died in road accidents

सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two including woman died in road accidents
कैथल। रविवार को हुए सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घटनाओं के संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पहले मामले में सिरटा निवासी बलबीर ने बताया कि वह रविवार को खेत में जा रहा था। इसी दौरान उसके भाई की पत्नी बोहती भी खेत में जा रही थी। इसी बीच एक कार चालक ने लापरवाही से अपनी कार को चलाते हुए उसकी भाभी बोहती को टक्कर मार दी। इस बीच चालक कार छोड़कर भाग निकले। घायल भाभी को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

उधर, दूसरे मामले में गांव भागल निवासी कर्मबीर ने बताया कि रविवार को वह अपने गांव भागल से खेतो में काम के लिए भूसला रोड पर जा रहा था। जैसे ही वह घग्गर पुल से आगे भूसला की ओर पहंचा तो सामने से उसका भाई मुख्तयार सिंह भी भूसला से भागल की ओर आ रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने उसके भाई को टक्कार मार दी। टक्कर लगते ही उसका भाई गिर गया। ट्रैक्टर उसके ऊपर से निकल गया। जिस कारण उसके भाई की मौत हो गई। उसने तुरंत परविंद्र को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed