{"_id":"6aaaddc5c86483b3c9004182","slug":"two-doctors-have-assumed-charge-at-the-siwan-and-rajaund-chcs-kaithal-news-c-245-1-kht1014-155183-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन और राजौंद सीएचसी में दो डॉक्टरों ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन और राजौंद सीएचसी में दो डॉक्टरों ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
कैथल। स्वास्थ्य विभाग कैथल में बुधवार को सीवन और राजौंद सीएचसी में दो डॉक्टरों ने कार्यभार संभाला। इनमें डॉ. हितेश ने सीएचसी सीवन और डॉ. आशीष चंद्र सैनी ने सीएचसी राजौंद में कार्यभार संभाला। करीब एक सप्ताह पहले नियुक्त किए गए 30 नए डॉक्टरों में से अब तक 18 डॉक्टर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यभार संभाल चुके हैं। इससे पहले 16 डॉक्टर अलग-अलग स्वास्थ्य संस्थानों में ज्वाइन कर चुके हैं। बाकी 12 डॉक्टरों के भी जल्द कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
सभी 30 डॉक्टरों के ज्वाइन करने के बाद भी जिले में डॉक्टरों के 47 पद खाली रह जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के कुल 149 पद स्वीकृत हैं। नए डॉक्टरों की नियुक्ति से पहले इनमें 72 पद भरे हुए थे और 77 पद रिक्त थे। 30 नए डॉक्टरों के कार्यभार संभालने के बाद कुल 102 पद भर जाएंगे जबकि 47 पद फिर भी रिक्त रहेंगे।
जिला अस्पताल में छह डॉक्टरों की तैनाती
30 नए डॉक्टरों में से छह डॉक्टर जिला नागरिक अस्पताल कैथल, पांच एसडीएच गुहला और चार एसडीएच कलायत में तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सीएचसी पूंडरी, सीवन, राजौंद और कौल में एक-एक डॉक्टर और जिले की 11 पीएचसी में एक-एक डॉक्टर की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के 55 पद स्वीकृत हैं। इनमें नए डॉक्टरों की नियुक्ति से पहले 40 पद भरे हुए थे और 15 पद रिक्त थे। एसडीएच गुहला में 11 में से पांच पद भरे हुए थे और छह खाली थे। एसडीएच कलायत में भी छह डॉक्टर कार्यरत थे जबकि पांच पद रिक्त थे। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी चिकित्सकों की कमी बनी हुई थी।
चार विशेषज्ञ डॉक्टर भी मिले
30 डॉक्टरों की सूची में 4 विशेषज्ञ डॉक्टर भी शामिल हैं। इनमें डॉ. अक्षय कुमार-ऑर्थो, डॉ. अवि गर्ग-चेस्ट एंड टीबी, डॉ. रक्षा जैन नेत्र रोग विशेषज्ञ और डॉ. अखिल भोरिया जनरल सर्जन शामिल हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों के आने से संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को विशेषज्ञ सेवाएं मिलने में मदद मिलेगी।
ये डॉक्टर कर चुके ज्वाइन
डॉक्टर का नाम अस्पताल
डॉ. अक्षय कुमार जिला नागरिक अस्पताल, कैथल
डॉ. अवि गर्ग एसडीएच गुहला
डॉ. हिमांशु तिवारी एसडीएच गुहला
डॉ. रक्षा जैन एसडीएच कलायत
डॉ. अखिल भोरिया एसडीएच कलायत
डॉ. आशीष चंद्र सैनी सीएचसी राजौंद
डॉ. शिशराम यादव सीएचसी पूंडरी
डॉ. हितेश सीएचसी सीवन
डॉ. अमन कुमार सीएचसी कौल
डॉ. शिवानी रानी पीएचसी खरकड़ा, गुहला
डॉ. हर्ष कुमार पीएचसी भगल, गुहला
डॉ. सिद्धांत सिंगला पीएचसी अरनौली, गुहला
डॉ. अंकुर पीएचसी बात्ता, कलायत
डॉ. विकास पीएचसी बड़सीकरी, कलायत
डॉ. अंकित पीएचसी किठाना, राजौंद
डॉ. मोहित वर्मा पीएचसी जाखौली, राजौंद
डॉ. निकिता पीएचसी ढांड, कौल
डॉ. अभिषेक सैनी पीएचसी फरल, कौल
वर्जन
30 नए डॉक्टरों में से 18 डॉक्टर अब तक ज्वाइन कर चुके हैं। बुधवार को सीवन और राजौंद में भी एक-एक डॉक्टर ने कार्यभार संभाला है। बाकी डॉक्टरों के भी जल्द ज्वाइन करने की उम्मीद है। नए डॉक्टरों की नियुक्ति से स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की कमी कुछ कम होगी। हालांकि सभी के ज्वाइन करने के बाद भी कुछ पद रिक्त रहेंगे।
- डॉ. रेणु चावला, सिविल सर्जन, कैथल।