{"_id":"60663afb8ebc3ee61d7cf410","slug":"two-died-in-road-accident-one-injured-kaithal-news-knl65930325","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है।
पहले मामले में गांव किठाना निवासी चुड़िया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हलवाई का काम करता है। बुधवार को वह गांव के राजपाल के साथ बाइक पर गांव कसान में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गांव की ओर लौटते समय गांव तारागढ़ से थोड़ा आगे पीछे से एक ट्रक ड्राइवर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने राजपाल को मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक मौके से फरार है। जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गांव गोंदर निवासी बलवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे चार भाई व तीन बहन हैं। उसकी एक बहन सीमा की शादी गांव अमुपुर में रमेश कुमार से हुई है। बुधवार को वह और उसका जीजा रमेश कुमार व उसके जीजा का बड़ा भाई रणधीर अलग-अलग बाइक पर अमुपुर से गांव गोंदर जा रहे थे। इस दौरान गांव बदनारा चौक के निकट एक कार चालक ने उसके जीजा रमेश कुमार को टक्कर मार दी। इस हादसे में रमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी एचसी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।