Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A fierce fire was lit in a stack of straw in Habadi, and two straw-filled trolleys were also lit.

Kaithal News: हाबड़ी में पराली के स्टाॅक में लगी भीषण आग, दो पराली से भरे ट्राले भी जलकर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
A fierce fire was lit in a stack of straw in Habadi, and two straw-filled trolleys were also lit.
हाबड़ी में पराली के ढेर में लगी आग। किसान
पूंडरी। पूंडरी हलके के गांव हाबड़ी में मंगलवार देर रात पराली की गांठों के स्टॉक में भीषण आग लग गई। दावा है कि करीब एक करोड़ रुपये की पराली और दो ट्राले जलकर राख हो गए। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। घटना में करीब एक हजार एकड़ की पराली की गांठों का स्टॉक आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

आग लगने की इस घटना से पराली का कारोबार करने वाले व्यक्ति को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। गांव हाबड़ी निवासी तख्त सिंह ने बताया कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से पराली की गांठें बनाने और उनके व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। मंगलवार देर रात किसी शरारती तत्व की ओर से पराली के स्टॉक में आग लगाए जाने की आशंका है। रात करीब दो बजे उनके भाई ने स्टॉक से आग की ऊंची लपटें उठती देखीं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

दमकल विभाग की गाड़ियों के पहुंचने तक आग काफी बड़े हिस्से में फैल चुकी थी और भारी मात्रा में पराली जलकर राख हो गई थी। आग की चपेट में पराली की गांठों से लदे दो ट्राले भी आ गए, जो पूरी तरह जल गए। तख्त सिंह के अनुसार आग से करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग को नियंत्रित नहीं किया जाता तो यह आसपास के क्षेत्र में फैल सकती थी और नुकसान कई करोड़ रुपये तक पहुंच सकता था। आग लगने के कारणों और किसी शरारती तत्व की संलिप्तता की जांच की मांग की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हाबड़ी में पराली के ढेर में लगी आग। किसान

हाबड़ी में पराली के ढेर में लगी आग। किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed