{"_id":"6afdeb30380758e5c2093ec3","slug":"car-overturns-several-times-in-detour-to-save-bike-giri-woman-on-road-while-opening-door-dies-in-head-collision-kaithal-news-c-245-1-kht1013-158084-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाइक को बचाने के चक्कर में कई बार पलटी कार, दरवाजा खुलने पर सड़क पर गिरी महिला, सिर टकराने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाइक को बचाने के चक्कर में कई बार पलटी कार, दरवाजा खुलने पर सड़क पर गिरी महिला, सिर टकराने से मौत
विज्ञापन
भारती एलावादी का फाइल फोटो
कलायत/कैथल। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात बाइक को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी महिला 42 वर्षीय भारती एलावादी की मौत हो गई। उनके पति और दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
महिला के भाई रजनीश ने बताया कि उनकी बहन के परिवार में लुधियाना में विवाह का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए वे लोग दिल्ली से लुधियाना जा रहे थे। दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे पर खरक पांडवा टोल प्लाजा से कुछ पहले उनके बहनोई की कार के सामने एक बाइक सवार आ गया। बाइक को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर कई बार पलट गई। इसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार का एक दरवाजा खुलने से उनकी बहन बाहर गिरी और सड़क पर सिर टकराने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हादसे में मौत के बाद शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गई हैं।
सूचना मिलने के बाद कलायत पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कैथल के जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में महिला के पति गौरव एलावादी व दो पुत्र सोहम व नेवान बुरी तरह से घायल हो गए। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल गौरव एलावादी के बयान पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। एक्सप्रेस वे पर बाइक चलाने की इजाजत न होने पर उनका कहना था कि इस एक्सप्रेस वे पर दो पहिया वाहन चलाने की अनुमति नहीं है। बाइक सड़क पर कैसे आई, इस बारे में भी पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जम्मू-कटरा हाईवे पर हुए हादसे
- गांव खरक पांडवा के पास जम्मू-कटरा हाईवे पर 25 सितंबर को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हाईवे के किनारे खराब हालत में खड़े एक ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान जींद जिले के उचाना निवासी ट्रक मालिक अनिल कुमार, गांव खरक पांडवा निवासी ट्रक मैकेनिक रामनिवास और टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक के रूप में हुई है। वहीं मैकेनिक का हेल्पर हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था।
- जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर गांव खरक पांडवा टोल से कुछ दूर आगे एक सड़क हादसे में 7 नवंबर को ट्रक चालक की मौत हो गई थी जबकि कंडक्टर घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब चालक को नींद की झपकी आ गई और अनियंत्रित ट्रक हाईवे किनारे लगे खंभे से टकराकर पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के गांव रसूलपुर निवासी करीब 25 वर्षीय सेहवन के रूप में हुई।
शिकायत के आधार पर बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।- रोहताश, डीएसपी कलायत