{"_id":"62548ae38dc3fa3d8431c545","slug":"two-day-lecture-on-cyber-crime-begins-at-rksd-college-kaithal-news-knl104651150","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराध पर आरकेएसडी कॉलेज में दो दिवसीय व्याख्यान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराध पर आरकेएसडी कॉलेज में दो दिवसीय व्याख्यान शुरू
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से जारी एड-ऑन कोर्स साइबर सुरक्षा में दो दिवसीय विस्तार व्याख्यान का शुभारंभ सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में साइबर क्राइम हरियाणा पुलिस कैथल से प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर शुभ्रांशु बड़गुज्जर एवं कृष्ण कुमार ने विशेषज्ञ के रूप में शिरकत की। उन्होंने साइबर क्राइम, साइबर सिक्योरिटी एवं साइबर कानून पर अपने विचार रखे।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय गोयल एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सीबी सैनी ने पुष्प गुच्छों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्य वक्ता शुभ्रांशु ने साइबर स्पेस एवं इसमें आजकल हो रहे अपराधों का विवेचन किया। विशेष रूप से आर्थिक विषयों को लेकर हो रही धोखाधड़ी एवं प्रयोग हो रहे तरीकों को लेकर उन्होंने विद्यार्थियों को आगाह किया। उन्होंने फिशिंग, लाटरी, हेकिंग, स्कैम, क्यू आर कोड का दुरुपयोग, फेक रिक्वेस्ट के बारे में बताया। उन्होंने आगाह किया कि वीपीएन का प्रयोग न करें, मजबूत पासवर्ड एवं सिक्योर साइट एवं एक का प्रयोग करें। इसके लिए विशेष रूप से एचटीटीपी के साथ एस का विशेष ध्यान रखें। अगर ऐसा लगा है तो वह सिक्योर साइट है। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर से ही एप डाउनलोड करें। फारवर्ड मैसेज एवं उस पर आए लिंक का प्रयोग न करने की सलाह मुख्य वक्ता ने दी। विशेषज्ञ कृष्ण कुमार ने सोशल मीडिया संबंधी अपराध एवं उनसे बचाव की विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने बताया कि साइबर क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन जागरूकता के साथ इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। साइबर ठगी में शामिल लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों के साथ ठगी करते हैं। जिनसे सावधान रहकर निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी अंजान व्यक्ति को ओटीपी आदि न बताया जाए। कॉलेज प्रिंसिपल डा. संजय गोयल ने कहा कि आज के समय में युवा को इस तरह के अपराधों के प्रति जागरूक होना चाहिए। क्योंकि जानकारी होने पर कई तरह के नुकसान से बचा जा सकता है। कॉलेज में आयोजित यह व्याख्यान इस दिशा में बच्चों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। उन्होंने इसके आयोजन के लिए राजनीति शास्त्र विभाग को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. अशोक अत्रि, डॉ. वीरेंद्र सिंह व डॉ. अनुकृति मौजूद रहे।