Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two-day district-level youth festival to begin on the 19th; youth will get an opportunity to showcase their talent.

Kaithal News: दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव 19 से, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two-day district-level youth festival to begin on the 19th; youth will get an opportunity to showcase their talent.
कैथल। जिले के युवाओं को अपनी सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का मंच देने के लिए 19 और 20 नवंबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव आईटीआई कैथल में आयोजित किया जाएगा। इसमें 14 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। स्कूलों, कॉलेजों, युवा क्लबों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं आईटीआई कैथल के प्राचार्य जगमोहन ने बताया कि महोत्सव के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुलजार मलिक को आयोजन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। कमेटी की देखरेख में प्रतियोगिताओं और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


छह विधाओं में होगी प्रतिभा की परीक्षा
महोत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन, पेंटिंग और लोक वाद्य यंत्र प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनके माध्यम से युवा अपनी सांस्कृतिक, साहित्यिक और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को लोक कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 नवंबर तक करवा सकते हैं पंजीकरण
जगमोहन ने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक युवा 16 नवंबर तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यानी कैथल आईटीआई में पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से समय रहते पंजीकरण करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारना और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed