फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   two child and one man died in road accident

तीन जिंदगियां लील गई शनिवार की सुबह

Sun, 07 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sun, 07 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
two child and one man died in road accident
शनिवार की सुबह घने कोहरे के साथ शनि का कहर बनकर आई। दो सड़क हादसों में दो मासूम बच्चों और एक युवक की मौत हो गई। एक हादसे में ट्रैक्टर ट्राली ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। गाड़ी में सवार दो बच्चे सड़क पर जा गिरे, उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया। बच्चों का पिता परिवार समेत सेक्टर-21 में झुग्गी झोपड़ी में रहता है और मूलरूप से यूपी के जिले बदायूं के गांव कुमर कर रहने वाला है।
विज्ञापन


दूसरे हादसे में तितरम निवासी युवक की मौत हो गई। उसकी बाइक हरियाणा रोडवेज बस से टकरा गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-21 में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाला पन्ना लाल अपनी पत्नी गौरी, पांच वर्षीय बेटे पवन कुमार और तीन वर्षीय बेटी खुशबू तथा दर्जन भर अन्य मजदूरों के साथ पिकअप में सवार होकर कैथल से राजौंद जा रहा था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह कोहरा छाया हुआ था। पिकअप के चालक ने गाड़ी की गति धीमी कर ली। जींद रोड स्थित सनसाइन स्कूल के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने पिकअप को टक्कर मार दी जिस कारण पिकअप में अपनी मां की गोद में बैठी खुशबू और पवन छिटक कर सड़क पर जा गिरे और ट्रैक्टर के नीचे आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में पन्ना लाल, उसकी पत्नी गौरी समेत एक अन्य महिला रामरति भी घायल हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

पन्ना लाल यूपी के बदायूं के गांव कुमर का रहने वाला है और करीब 20 साल से यहां मजदूरी करते हुए झुग्गी-झोपड़ी में परिवार सहित रह रहा है। दोनों मासूम बच्चों की मौत से भरा पूरा परिवार उजड़ गया। वह शनिवार सुबह राजौंद के पास बन रहे कॉलेज के सामने सड़क पर ब्लॉक लगाने के लिए मजदूरी के लिए जा रहा था।


सुबह अस्पताल में मां-बाप की हालत देखकर हर किसी के आंख में आंसू आ गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई की।

मां को दवा दिलाने जा रहा था
दूसरा हादसा भी इसी रोड पर हुआ। पहला हादसा जहां हुआ था उससे कुछ ही दूरी पर दूसरी दुर्घटना हुई। तितरम निवासी सतीश कुमार (21) मां राजपति को दवा दिलवाने के लिए कैथल जा रहा था। सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस के साथ उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी मां राजपति गंभीर रूप से घायल हो गई। वह बिजली का काम करता था। थाना तितरम प्रभारी सतबीर ने अस्पताल में पहुंचकर जरूरी कार्रवाई की। मृतक के चाचा सोहन लाल ने बताया कि सतीश सुबह अपनी मां को दवा दिलवाने के लिए आया था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed