{"_id":"6750029fd8409df2900939ee","slug":"two-caught-cheating-by-sending-links-kaithal-news-c-18-1-knl1004-532592-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लिंक भेज ठगी करने वाले दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लिंक भेज ठगी करने वाले दो काबू
Wed, 04 Dec 2024 12:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। साइबर थाना की पुलिस ने क्रेडिट कार्ड अधिकारी बताकर व्हाट्सएप लिंक भेजकर एक लाख साढ़े सात हजार रुपये ठगी मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। दोनों आरोपी हिसार के रहने वाले हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव गोबिंदपुरा निवासी पवनप्रीत की शिकायत के अनुसार उनके पास इंडसइंड बैंक का वीजा क्रेडिट कार्ड है। उसके पास 25 जून 2024 को एक नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने स्वयं को इंडसइंड बैंक से क्रेडिट कार्ड अधिकारी बताया था।
उसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर 1200 रुपये प्रतिमाह का चार्ज लगा है। आप इसे बंद करवाना चाहते हैं क्या तो उसने बंद करवाने के लिए हां कह दिया था। उसके बाद उसने उसके वाट्सएप पर एक लिंक भेज दिया था। उसे खोला तो क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी मांगी गई।
विज्ञापन
उसने पूरी जानकारी भर दी थी। उसी समय उसके क्रेडिट कार्ड से चार बार में एक लाख साढ़े सात हजार रुपये काट लिए गए। उसने ठग को फोन किया तो उसने फोन ही नहीं उठाया। जिस बारे में थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच थाना साइबर क्राइम एसएचओ पीएसआई शुभ्रांशु की अगुवाई में एसआई रविंद्र कुमार की टीम द्वारा करते हुए जिला हिसार के गांव गुराना निवासी आरोपी संदीप व नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो आरोपियों ने उक्त ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपियों के कब्जे से 8200 रुपये बरामद किए गए।
आरोपी संदीप को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि आरोपी नवीन का न्यायालय से दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।