फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two bike thieves arrested, eight motorcycles recovered

Kaithal News: दो बाइक चोर काबू, आठ मोटरसाइकिल बरामद

Mon, 17 Mar 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 17 Mar 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Two bike thieves arrested, eight motorcycles recovered
कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने दो मोटर साइकिल चोर काबू किए हैं। आरोपियाें से चोरी की आठ मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने एक गुप्त सूचना मिलने के बाद चौशाला बालू रोड से बाइक पर सवार संदिग्ध बालू निवासी अमरजीत उर्फ सिंघा व अनिल को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस संबंध में थाना कलायत में मामला दर्ज है।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस की ओर से दोनों आरोपियों से की गई व्यापक पूछताछ दौरान आरोपियों के कब्जे से बालू में दो स्थानों से सात अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। इनमें एक मोटरसाइकिल थाना शहर कैथल क्षेत्र से, एक मोटरसाइकिल पानीपत से और तीन बाइक जिला जींद से चोरी की गईं हैं। दो मोटरसाइकिलाें के बारे में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed