{"_id":"634b0dd299084f52681b7c02","slug":"two-arrested-for-assaulting-and-raping-minor-kaithal-news-knl1245993197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से मारपीट और कुकर्म करने वाले दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से मारपीट और कुकर्म करने वाले दो काबू
विज्ञापन
कैथल। नाबालिग से मारपीट व कुकर्म करने वाले कैथल की एक कॉलोनी निवासी दो नाबालिगों को पुलिस ने काबू कर लिए। दूसरे मामले में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस पीआरओ ने बताया कि कैथल शहर की एक कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय किशोर की शिकायत अनुसार एक अक्तूबर की शाम को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके साथ गलत काम किया गया। किसी को घटना बारे बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। दोनों नाबालिगों को अदालत के आदेशानुसार ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया।
उधर, किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी रविकुमार (20) पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पीआरओ ने बताया कि कलायत क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय लड़की ने शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई को मारने की धमकी देते हुए मार्च 2021 में रात के समय उसके घर पर जाकर आरोपी ने जबरदस्ती उसकी इच्छा के विरोध दुष्कर्म किया व वीडियो बना लिया। दोबारा फिर आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए। किसी को बताने पर आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगामी जांच शुरू कर दी।