फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   two arrest

महिला से नकदी, जेवर व मोबाइल छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
two arrest
हुडा कॉलोनी चीका में आठ अक्टूबर शादी समारोह से लौट रही महिला से नकदी, जेवर व मोबाइल छीनने के मामले में सीआईए-तीन गुहला पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। आरोपी बाइक चोरी, मोबाइल स्नेचिंग व दुकान में आगजनी की घटनाओं को भी अंजाम दे चुके हैं। दोनों आरोपियों का 17 अक्टूबर को न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। एसपी विरेंद्र विज ने बताया कि सीआईए-तीन प्रभारी सब इंस्पेक्टर जयनारायण के नेतृत्व में टीम ने दुसेरपुर टी प्वाइंट पिहोवा रोड चीका से बाइक सवार आरोपी गांव सदरहेड़ी निवासी गोल्डी उर्फ गंगा व गुरविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। कॉलोनी निवासी शिवशंकर की शिकायत पर चीका थाना में दर्ज मामले के अनुसार आठ अक्टूबर की दोपहर उसकी पत्नी व पुत्र एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। बाइक पर सवार दो युवक पीरवाली सड़क से उनका पर्स झपट ले गए। पर्स में हजारों रुपये नकदी, सोना-चांदी जेवर, मोबाइल फोन व अन्य सामान था। आरोपियों ने सारा सामान अपने पंजाब के ठिकानों पर छुपाना कबूला है। इसे बरामद करने के लिए वीरवार को दोनों आरोपियों का अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed