फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused who absconded after breaking bail arrested

Kaithal News: जमानत तोड़कर फरार दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two accused who absconded after breaking bail arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला पुलिस ने शुक्रवार को दो ऐसे आरोपियों को काबू किया है, जिन्हें न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना के चलते प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (पीओ) घोषित किया था। इनकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की ओर से प्रोडक्शन वारंट भी जारी किए गए थे।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार वर्ष 2022 में आरोपी सैम्पसन को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने 40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई करने के मामले में पकड़ा था। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में केस दर्ज है। जमानत पर छूटने के बाद सैम्पसन अदालत में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया। अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


दूसरे मामले में संजय उर्फ सज्जू निवासी हरिपुरा गांव को 30 नवंबर 2019 को सीआईए-वन पुलिस ने जींद बाईपास कैथल से दो अन्य आरोपियों के साथ अवैध हथियारों सहित पकड़ा था। उसके पास से 315 व 32 बोर की दो पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद हुए थे। इस मामले में भी थाना सिविल लाइन में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत मिलने के बाद संजय अदालत में पेश नहीं हुआ और 13 नवंबर 2024 को उसे पीओ घोषित कर दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed