फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused ran away snatching jewelery and cash from the woman

Kaithal News: महिला से गहने, नकदी छीन भागे दो आरोपी

Thu, 05 Sep 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 05 Sep 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Two accused ran away snatching jewelery and cash from the woman
कैथल। ढांड रोड पर दो अज्ञात आरोपी एक बुजुर्ग महिला से सोना-चांदी के गहने और नकदी छीनकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। माॅडल टाउन कैथल निवासी बलजिंद्र कौर ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह आबकारी एवं कराधान विभाग से सुपरीटेंडेंट पद से रिटायर्ड है। चार सितंबर को दोपहर 12 बजे वह एक निजी बैंक में अपने खाते से रुपये निकलवाने के लिए गई हुई थी। जब 15 हजार रुपये निकलवाकर बैंक से बाहर आई और लजीज होटल के पास निर्माणाधीन शोरूम के सामने पहुंची तो दो अज्ञात आरोपी उसका पर्स, कानों की दो बालियां, तीन अंगूठियां व सोने का कड़ा छीनकर भाग गए। नकदी सहित छीने गए सामान की कीमत डेढ़ लाख रुपये है। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed