{"_id":"69123acf02c9fb0b08079b06","slug":"two-accused-of-burglary-and-theft-arrested-kaithal-news-c-245-1-kht1013-140441-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मकान में सेंधमारी कर चोरी करने के दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मकान में सेंधमारी कर चोरी करने के दो आरोपी काबू
Tue, 11 Nov 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जगदीशपुरा में मकान में सेंधमारी कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ कैथल की टीम ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि गांव जगदीशपुरा निवासी मनजीत कौर ने शिकायत दी थी कि वह 23 सितंबर को अपनी बेटी के घर गई हुई थी। 8 अक्तूबर की सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसके घर के ताले टूटे हुए हैं। जब वह घर पहुंची तो देखा कि दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, चांदी की पाजेब और 10,000 रुपये चोरी हो चुके थे।
मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई अशोक और एचसी ईशम सिंह की टीम को सौंपी गई। पुलिस ने वारदात में शामिल रिशीनगर कैथल निवासी अजय उर्फ अज्जू और डिफेंस कॉलोनी, कैथल निवासी अभिलाष उर्फ शिबु को काबू कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। उन्हें अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।