{"_id":"6ac2c84cbab42cf1dc07a604","slug":"heaps-of-paddy-filled-sacks-pile-up-in-the-markets-700-metric-tonnes-of-paddy-lifted-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156078-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मंडियों में लगा धान से भरे कट्टोें का अंबार, 700 मीट्रिक टन धान उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मंडियों में लगा धान से भरे कट्टोें का अंबार, 700 मीट्रिक टन धान उठाया
Mon, 05 Oct 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 05 Oct 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंडी कैथल में उठान नहीं होने से लगा कट्टों का अंबार। संवाद
कैथल। अनाज मंडियों में पीआर धान की आवक तेज हो गई है। 7000 मीट्रिक धान खरीद जा चुका है और 700 मीट्रिक टन पीआर धान का उठान हो चुका है। वहीं माैसम में बदलाव और अनाजमंडी की सड़कों पर धान फैला होेने के कारण किसान और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है।
हालांकि रविवार को उठान शुरू होने पर आढ़तियों व किसानों ने राहत की सांस ली। मंडियों में उठान में सबसे बड़ी बाधा राइस मिलर्स का पंजीकरण है। शनिवार देर शाम तक 171 में से 45 राइस मिलर्स का पंजीकरण हो चुका था। बचे हुए राइस मिलर्स के पंजीकरण की प्रक्रिया भी चल रही है इससे उठान में और तेजी आएगी। कैथल नई अनाज मंडी में करीब 2 लाख पीआर धान के कट्टे पड़े हुए हैं और रविवार देर सायं तक करीब 10 हजार कट्टों का ही उठान हो पाया था।
वहीं उठान की गति धीमी होने से आढ़तियों के साथ किसानों में भी रोष है। कैथल नई अनाज मंडी के प्रधान कृष्ण मित्तल का कहना है कि एसोसिएशन के पदाधिकारी जल्द ही डीसी से मिलेंगे, क्योंकि किसान रात को भी मंडियों में धान लेकर आ रहे हैं। उनकी मांग है कि मंडी के सभी गेटों पर पुलिस नाके लगाए जाएं, ताकि रात को मंडियों में धान आना बंद हो, क्योंकि इससे उठान प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि रविवार को उठान हुआ है, लेकिन ये बहुत कम है और एजेंसियों को इसमें भी तेजी लानी चाहिए। संवाद