फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Son arrested for father's murder

Kaithal News: पिता की हत्या के आरोप में बेटा निरुद्ध

Mon, 05 Oct 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 05 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Son arrested for father's murder
पूंडरी। गांव भाना में ईंट भट्ठे पर पिता की हत्या के मामले में पूंडरी पुलिस ने उसके 16 वर्षीय नाबालिग बेटे को निरुद्ध किया है। आरोप है कि बेटे ने कस्सी से पिता की गर्दन और सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जरूरी पूछताछ और जांच के बाद नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छत्तीसगढ़ निवासी महिला ने बताया कि वह अपने पति लक्ष्मी प्रसाद और करीब 16 वर्षीय बेटे के साथ लगभग दो सप्ताह पहले गांव भाना स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आई थी। वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने पति को खाना देने गई थी। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। शिकायत के अनुसार, विवाद बढ़ने पर बेटा अपने पिता को रोकने लगा। उसने कई बार पिता को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद बेटे ने झुग्गी में रखी कस्सी उठा ली और पिता पर हमला कर दिया। उसने पिता की गर्दन और सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से लक्ष्मी प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। पूंडरी थाना एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में नाबालिग को निरुद्ध कर लिया है। उससे आवश्यक पूछताछ की गई है। मामले की जांच के बाद नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed