{"_id":"68fa86d741aa683911076109","slug":"two-accused-arrested-in-theft-cases-kaithal-news-c-245-1-kht1002-139661-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चोरी करने के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चोरी करने के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 24 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस ने दो चोरी के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य मामलों में दो पीओ घोषित आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ा है।
थाना कलायत पुलिस ने कलायत निवासी शंकर को काबू किया है। दीपक ने बताया कि 19 अक्तूबर को दुकान से आरोपी शंकर 8000 रुपये चोरी कर ले गया था। मामले की जांच में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1500 रुपये बरामद किए हैं।
दूसरे मामले में थाना चीका पुलिस ने गांव कल्लरमाजरा निवासी बीरू राम को गिरफ्तार किया है। चीका वार्ड नंबर-4 निवासी वजीर की शिकायत के अनुसार, 31 जुलाई की रात को जब वह नगरपालिका में ड्यूटी पर था, तो उसके घर का ताला तोड़कर चोरी हो गई थी। जांच के दौरान आरोपी बीरू राम के कब्जे से चोरीशुदा वाशिंग मशीन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
उधर, एएसआई रणदेव ने गांव प्यौदा निवासी बंटी को काबू किया है। आरोपी पर 24 मार्च 2021 को सिक्का मार्केट, कैथल से मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोप है। न्यायालय ने 5 सितंबर 2025 को उसे पीओ घोषित कर दिया था। एएसआई राजकुमार ने मनियाना, पंजाब निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 1 सितंबर 2019 को तत्कालीन सीआईए पुलिस ने गांव मटौर के पास से पिस्तौल सहित पकड़ा था।