{"_id":"68eaa3830f63351ee10dc768","slug":"two-accused-arrested-in-theft-case-kaithal-news-c-245-1-kht1010-139224-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 12 Oct 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दुकान से नकदी चोरी के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने सात अलग-अलग दुकानों से चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गांव किठाना निवासी योगिंद्र सिंह ने शिकायत दी कि उनकी जींद-कैथल रोड स्थित महादेव सीमेंट स्टोर से 28 सितंबर को दोपहर लगभग 2 बजे बाइक सवार दो लड़कों ने तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। शिकायत पर थाना राजोंद में मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में पीएसआई अमित कुमार व एएसआई संजय की टीम ने आरोपी हरनाम उर्फ खब्बु (इंद्रा बास्ट सोनाम, पंजाब) और राकेश कुमार उर्फ मोटा को 8 अक्तूबर को गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन लाख रुपये बरामद की गई।
विज्ञापन
व्यापक पूछताछ में आरोपियों ने जिला कैथल में छह अन्य दुकानों से नकदी चोरी की वारदातें भी कबूल की हैं।
इनमें प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
30 अगस्त 2024: चीका मार्किट, विनोद ट्रेडिंग सीमेंट स्टोर, 45,000 रुपये
18 सितंबर 2024: अंबाला रोड, कोका कोला की दुकान, नकदी
24 सितंबर 2024: गांव धनौरी बस स्टैंड के पास, सीमेंट स्टोर, 2,48,000 रुपये
14 अक्तूबर 2024: चीका रोड सीवन, न्यू जनता सीमेंट स्टोर, 28,000 रुपये
3 दिसंबर 2024: कलायत अनाज मंडी के पास, सीमेंट स्टोर, 50,000 रुपये
29 जुलाई 2025: कस्बा सीवन, स्टेट बैंक के सामने सेनेटरी दुकान, 35,000 रुपये
इन सभी मामलों में संबंधित थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज है।