फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested in theft case from Cheeka godown

Kaithal News: चीका गोदाम से चोरी मामले में दो आरोपी काबू

Fri, 15 Aug 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 15 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in theft case from Cheeka godown
कैथल। सीआईए-वन पुलिस ने थाना चीका क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, चीका निवासी अमर सिंगला ने शिकायत दी थी कि उनका एम.एस. पारस फूड बदसुई नाम से गोदाम है, जिसमें एफसीआई का सरकारी चावल रखा हुआ था। 11 अगस्त को दिन में अज्ञात व्यक्ति गोदाम में घुसे और दफ्तर के शीशे तोड़कर एसी व दो बैटरी चोरी कर ले गए। इस पर थाना चीका में मामला दर्ज हुआ। जांच के दौरान सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम ने डेरा भाग सिंह निवासी प्रदीप कुमार व दुसेरपुर निवासी हरदेव सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा एसी, स्टेबलाइजर, दो बैटरी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। दोनों को वीरवार को अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed