{"_id":"6618411670430a43a9032a84","slug":"two-accused-arrested-in-deadly-attack-kaithal-news-c-18-1-knl1004-366630-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जानलेवा हमला करने में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जानलेवा हमला करने में दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 12 Apr 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। टयौंठा गांव में एक युवक पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच करते हुए एचसी तरसेम कुमार व एचसी मनीष कुमार की टीम को यह सफलता मिली। आरोपियों में टयौंठा निवासी रोहित व मोहना निवासी निशांत शामिल हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए छह दिन के लिए रिमांड पर लिया है।
टयौंठा निवासी विक्रम ने शिकायत दी थी कि 19 मार्च को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसका भतीजा गोपाल व उसके चाचा का लड़का बंसी लाल टयौंठा के सरकारी स्कूल के पास छोले कुल्चे की रेहड़ी के पास कुल्चे खा रहे थे। थोड़ी देर में एक मोटरसाइकिल पर वहां आए टयौंठा निवासी रोहित व मोहना निवासी निशांत उसके भतीजे गोपाल को कहने लगे कि आज तुझे हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने का मजा चखाते हैं और इतना कहते ही रोहित के हाथ से निशांत ने पिस्तौल लेकर गोपाल के ऊपर कई गोलियां चलाई। एक गोली गोपाल के दाईं साइड पांसू में लगी।
गोपाल गोली लगते ही जमीन पर गिर गया। उसने शोर मचाया तो रोहित व निशांत अपने मोटरसाइकिल पर पिस्तौल सहित मौके से भाग गए। इस बारे में थाना पूंडरी में केस दर्ज कराया गया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस ने छह दिन के रिमांड पर लिया है।