{"_id":"679a8360648f7752e00ca27e","slug":"two-accused-arrested-in-cash-and-jewelery-theft-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-570363-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नकदी, जेवर चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नकदी, जेवर चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 30 Jan 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस ने मकान से नकदी व आभूषण चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
इस मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस के पीएसआई नवीन कुमार ने जांच करते हुए आरोपी गवां बहार टोवां जिला संभल यूपी निवासी पप्पू पाली व खोजपुर थाना राजपुरा यूपी निवासी प्रवेश को नियमानुसार गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बालाजी कॉलोनी कैथल निवासी जयभगवान की शिकायत के अनुसार उसका परिवार 15 जनवरी को किसी काम से बाहर गया हुआ था। उस दौरान मकान का ताला तोड़कर अलमारी से 16 हजार रुपये, पांच हजार की मालाएं व चार तोला सोना के आभूषण चोरी हो गए। थाना सिविल लाइन में यह केस दर्ज कराया गया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपी चोरी के किसी अन्य मामले में जिला जेल में बंद थे। जिनकी उपरोक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय अदालत के माध्यम से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गये थे। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।